
नताशा पेशे से शेफ थीं, वो अपना फूड ब्लॉगर चैनल भी चलाती थीं। हैरानी की बात यह है की उन्होंने अपनी जिंदगी के 12 साल बिना पेट के जिए। उन्होंने कई होटल-रेस्टोरेंट में काम किया।
Natasha Diddee Dies: ‘Thegutlessfoodie’ के नाम से मशहूर फूड ब्लॉगर नताशा डिड्डी इसलिए ज्यादा फेमल थीं क्योंकि वह एक ऐसी फूड ब्लॉगर थी जिनका पेट नहीं था। ट्यूमर का पता चलने के बाद उनका पूरा पेट निकाल दिया गया था। रविवार को पुणे में उनका निधन हो गया। हालांकी नताशा की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन सोर्सस की मानें तो उन्होंने अपने पिछले कुछ इंटरव्यूज में, खुलासा किया था कि वह Nausea और खाना खाने के बाद चक्कर आना या थकान जैसी कई परेशानियों का सामना कर रही थीं।