Protein Diet: अपनी डाइट में जरूर शामिल करें प्रोटीन रिच फूड्स, इन बातों का रखें ध्यान – Protein Diet Be sure to include protein rich foods in your diet follow these tips


प्रोटीन को अक्सर मांस और मछली जैसे मांसाहारी भोजन से ही जोड़ा जाता है, लेकिन यह एक गलत धारणा है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 03:19 PM (IST)

Updated Date: Wed, 27 Mar 2024 03:19 PM (IST)

Protein Diet: अपनी डाइट में जरूर शामिल करें प्रोटीन रिच फूड्स, इन बातों का रखें ध्यान
protein For Health Per Day

HighLights

  1. भारत में प्रोटीन की कमी एक चिंताजनक समस्या बनी हुई है।
  2. प्राकृतिक प्रोटीन स्रोत प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं।
  3. 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को इस कमी के बारे में जानकारी नहीं है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Protein Diet: प्रोटीन एक स्वस्थ आहार का अनिवार्य हिस्सा है, जो शरीर के विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन भारत में प्रोटीन की कमी एक चिंताजनक समस्या बनी हुई है। कई लोग आवश्यक दैनिक मात्रा को भी पूरा नहीं कर पाते हैं। भारत में एक औसत वयस्क के लिए प्रोटीन का सेवन शरीर के वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रति किलोग्राम है। हालांकि, औसत खपत आमतौर पर लगभग 0.6 ग्राम प्रति किलोग्राम ही होती है। प्रोटीन को अक्सर मांस और मछली जैसे मांसाहारी भोजन से ही जोड़ा जाता है, लेकिन यह एक गलत धारणा है।

प्रोटीन रिच फूड्स करें शामिल

बादाम जैसे प्राकृतिक प्रोटीन स्रोत प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं। लोगों में प्रोटीन आहार के महत्व के बारे में जागरूकता नहीं हैं। एक सर्वे के अनुसार 73 प्रतिशत भारतीय आवश्यक दैनिक प्रोटीन की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं और 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को इस कमी के बारे में जानकारी नहीं है। बादाम, दालें और अन्य प्राकृतिक प्रोटीन स्रोत सामान्यत: प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त से अधिक होते हैं। हर किसी के शरीर और फिटनेस की जरूरतें अलग-अलग होती हैं, यह इस बात से प्रभावित होती है कि हमारा मेटाबॉलिज्म कितना तेज है।

पोषक तत्वों का स्तोत्र

प्रोटीन अधिक प्राप्त करने का एक आसान तरीका है रोज नाश्ते में बादाम खाना। ये स्वस्थ, सुविधाजनक और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। 30 ग्राम बादाम के सेवन से 6.3 ग्राम प्रोटीन मिलता है। बादाम जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन ई और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों का भी स्रोत है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *