Rheumatoid Arthritis हल्दी में करक्यूमिन नामक एक यौगिक होता है, जिसमें शक्तिशाली सूजनरोधी गुण होते हैं। इसके अलावा अदरक का सेवन करना भी लाभकारी होता है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 01:44 PM (IST)
Updated Date: Fri, 02 Feb 2024 02:02 PM (IST)
![Rheumatoid Arthritis से परेशान हैं तो रोज खाने में जरूर शामिल करें ये फूड आइटम्स](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/02/20240202084723864.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
HighLights
- 2 फरवरी को Rheumatoid Arthritis अवेयरनेस डे के जरिए इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है।
- सैल्मन फिश के साथ-साथ सार्डिन जैसी मछलियों में ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जिसमें सूजनरोधी गुण होते हैं।
- Rheumatoid Arthritis से बचाव के लिए डाइट में फल और सब्जियां शामिल करें।
लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। अनियमित जीवनशैली के कारण आजकल अधिकांश लोग Rheumatoid Arthritis की समस्या से परेशान है। विशेषकर सर्दियों के मौसम में Rheumatoid Arthritis की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में डाइट में बदलाव करना बेहद जरूरी है। 2 फरवरी को Rheumatoid Arthritis अवेयरनेस डे के जरिए इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, Rheumatoid Arthritis की समस्या को कम करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
वसायुक्त मछली
सैल्मन फिश के साथ-साथ सार्डिन जैसी मछलियों में ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जिसमें सूजनरोधी गुण होते हैं। यह Rheumatoid Arthritis के दौरान जोड़ों के दर्द की समस्या को कम करता है।
फल और सब्जियां
Rheumatoid Arthritis से बचाव के लिए डाइट में फल और सब्जियां शामिल करें, विशेष रूप से ऐसी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स भरपूर होते हैं। इनके सेवन से सूजन की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप जामुन, चेरी, संतरे, पालक, केला, ब्रोकली आदि सेवन कर सकते हैं।
साबुत अनाज
Rheumatoid Arthritis की समस्या को कम करने के लिए ब्राउन राइस, क्विनोआ, साबुत गेहूं की ब्रेड और जई जैसे साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। ये सभी अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं।
हल्दी का सेवन
हल्दी में करक्यूमिन नामक एक यौगिक होता है, जिसमें शक्तिशाली सूजनरोधी गुण होते हैं। इसके अलावा अदरक का सेवन करना भी लाभकारी होता है। भोजन के साथ या चाय पीते समय अदरक जरूर सेवन करें।
ताजा हरा धनिया
हरा धनिया हर घर में उपयोग किया जाता है। हरे धनिए का जूस पीना भी Rheumatoid Arthritis में काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। धनिया न्यूट्रास्यूटिकल्स (फूड एक्सट्रेक्ट्स) में से एक है, जो पुरानी सूजन संबंधी बीमारियों पर लाभकारी प्रभाव डालता है।