sugar control karne wale food | diabetes diet | ब्लड शुगर लेवल को रातोंरात कंट्रोल करते हैं ये 12 हेल्दी फूड, ज्यादातर लोग नहीं जानते इनके फायदे


ब्लड शुगर लेवल को रातोंरात कंट्रोल करते हैं ये 12 हेल्दी फूड, ज्यादातर लोग नहीं जानते इनके फायदे

डायबिटीज पेशेंट के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रख पाना एक बड़ी चुनौती होती है, ऐसे में उनके लिए हम यहां कुछ हल्दी पूछ के बारे में बता रहे हैं जो उनका शुगर कंट्रोल रखने में मदद करेंगे।



Written by Atul Modi |Published : December 15, 2023 6:28 PM IST

डायबिटीज को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। यह अंदर ही अंदर आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती है। लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों को अपनी डेली डाइट में शामिल करके आप इस गंभीर बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये आपको भरपूर पोषण भी देंगे।

डायबिटीज को कंट्रोल करेंगे ये हेल्दी फूड्स – (Healthy Foods For Diabetes in Hindi)

1. आंवला

विटामिन सी से भरपूर आंवला डायबिटीज को कंट्रोल करता है। यह आपकी थकान को कम करता है। इसे आप जूस या पाउडर के रूप में डाइट में शामिल करें।

2. मूंग

प्रोटीन से भरे मूंग रक्त शर्करा के स्तर को कम करते हैं। इन्हें खाने से एनर्जी बनी रहती है। ये लंबे समय तक पेट को भरा रखते हैं, जिससे वजन कंट्रोल होता है।

Also Read

More News

3. करी पत्ते

करी पत्ते डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार हैं। इन्हें आप हर्बल टी या फिर अपने भोजन के तड़के में शामिल करके खा सकते हैं। ये खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं।

4. बिल्व फल (बेल)

बिल्व फल और इसकी पत्तियां दोनों ही पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसके फल को आसानी से खा सकते हैं। पत्तियों की हर्बल टी पिएं।

5. मोरिंगा (सहजन)

मोरिंगा एक सुपर फूड है। यह इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने और वजन घटाने का काम करता है। प्रतिदिन एक चम्मच मोरिंगा पाउडर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

6. नारियल

नारियल पानी में मैग्नीशियम होता है, जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी इम्प्रूव होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।

7. जामुन

जामुन डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बेस्ट फल है। यह रक्त शर्करा को कंट्रोल करता है। साथ ही मीठा खाने की इच्छा को भी कम करता है।

8. हल्दी

हल्दी बहुत ही हेल्दी होती है। इसे आप रोज सब्जी में डालकर खाएं। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आंवले के साथ इसका सेवन करना बेस्ट है।

9. ज्वार

डायबिटीज पीड़ितों ​के लिए ज्वार बेस्ट अनाज है। यह ग्लूटेन फ्री होता है। जिसके कारण ब्लड शुगर कम होती है। हाई फाइबर के कारण यह काफी पौष्टिक भी होता है।

10. अनार

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं और मीठे के शौकीन भी हैं तो अनार आपके लिए अच्छा विकल्प है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करेगा, पोषण देगा और मिठास भी देगा।

11. अलसी

अलसी इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। साथ ही ये हार्ट प्रॉब्लम्स को भी दूर करती है। इसे खाने में मिलाकर या मुखवास की तरह खाएं।

12. दालचीनी

दालचीनी को आप हर्बल टी या भोजन में मिलाकर खाएं। यह हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है। खास बात ये है कि ये वजन कम करने में भी मददगार है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *