Today Entertainment News: 1 मई तक हिरासत में भेजे गए साहिल खान, इवेंट में गिरते-गिरते बचे रणबीर कपूर


Today Entertainment News: 28 अप्रैल को आईं मनोरंजन की दुनिया से इन खबरों ने ध्यान खींचा। महादेव बेटिंग एप केस में मुंबई पुलिस की एसआइटी टीम ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने साहिल खान को 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। रणबीर कपूर एक प्रचार कार्यक्रम के लिए सूरत गए थे और इस दौरान वह सीढ़ियों से फिसल गए। हालांकि, रणबीर कपूर ने खुद को संभाल लिया। आइए जानते हैं कि किन खबरों ने सुर्खियों में जगह बनाई है। Also Read – Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग एप केस में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

1 मई तक हिरासत में भेजे गए साहिल खान
महादेव बेटिंग एप केस में मुंबई पुलिस की एसआइटी टीम ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में साहिल खान को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने साहिल खान को 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस तरह से साहिल खान की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। वहीं, साहिल खान का कहना है कि उन्हें मुंबई पुलिस और कानून पर पूरा भरोसा है और इसकी सच्चाई सामने आएगी।

रणबीर कपूर गिरते-गिरते बचे
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के सेट से हाल ही में उनकी तस्वीरें लीक हुई थीं। इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, रणबीर कपूर एक प्रचार कार्यक्रम के लिए सूरत गए थे और इस दौरान वह सीढ़ियों से फिसल गए। हालांकि, रणबीर कपूर ने खुद को संभाल लिया। Also Read – साहिल खान ने 47 साल में रचाई दूसरी शादी, एक्टर ने वाइफ संग शेयर किया प्यारा वीडियो!

सौम्या टंडन हुईं हॉस्पिटल एडमिट
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से काफी अच्छी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सौम्या टंडन की लेटेस्ट पोस्ट से फैंस परेशान हो गए हैं। दरअसल, सौम्या टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह अस्पताल में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। Also Read – बिजनेस में उस्ताद निकले ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, एक्टिंग छोड़ कर रहे छप्परफाड़ कमाई

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे ने की आत्महत्या
भोजपुरी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस अमृता पांडे ने शनिवार को फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अमृता पांडे अपने पति और फिल्ममेकर चंद्रमणि के साथ रिश्ते में उठापटक के चलते डिप्रेशन थीं।

रणबीर कपूर के सामने पैपराजी ने दी गाली
रणबीर कपूर हाल ही में एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस इवेंट से रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, रणबीर कपूर मीडिया से बात कर रहे थे और इसी दौरान एक पैपराजी ने दूसरे पैपराजी को एक्टर के सामने गाली दे दी। पैपराजी रणबीर कपूर की फोटो नहीं ले पा रहा था। रणबीर कपूर गाली सुनने के बाद हैरान दिखे और वहां से चले गए।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *