![from what distance to watch tv](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/01/20240123203857508.jpg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
TV EFFECT ON EYES: पुराने समय में मनोरंजन के इतने साधन नहीं थे। तब टीवी आया और लोग घर बैठे मनोरंजन करने लगे। वक्त बदला और लोगों की हॉबी भी। लोग बड़े से बड़े साइज का टीवी खरीदना चाहते हैं और अपने बजट के हिसाब से ऐसा करना चाहते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीवी को कितनी दूरी से देखना चाहिए, जिससे इसका नेगेटिव असर हमारी आंखों पर न पड़े? आइए जवाब ढूंढते हैं।
घर में टीवी लगवाते समय अक्सर लोग बड़े टीवी लगवा लेते हैं, हालांकि कमरे में कोई स्पेस नहीं होता है। दरअसल, टीवी को देखने के लिए कितनी दूरी पर रखना चाहिए, ताकि इसका बुरा असर न पड़े।
24 इंच की स्क्रीन है तो..।
24 इंच का टीवी देखने के लिए कम से कम 3 फीट की दूरी होनी चाहिए। ऐसा भी नहीं है कि आप बहुत दूर से टीवी देखने लगें। TV देखने की हाईएस्ट दूरी भी जरूरीहै। 24 इंच के टीवी को 5 फीट से ज्यादा की दूरी पर नहीं देखना चाहिए।
32 इंच की स्क्रीन पर
यदि आपके घर में 32 इंच का टीवी है, तो उसे छह फीट या सात फीट से ज्यादा की दूरी से देखें। असल में, टीवी को ज्यादा नजदीक से देखने पर उसके पिक्सल छोटे बॉक्स की तरह दिखेंगे, जिससे साफ पिक्चर नहीं दिखेगी। टीवी से कम दूरी पर निकलने वाली रेज भी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।
बड़े डिस्प्ले टीवी के लिए..।
यदि आपके घर में 43 इंच का टीवी है, तो उसे कम से कम छह फीट या अधिक से अधिक आठ फीट की दूरी पर रखना चाहिए। यदि आपके घर में 50 से 55 इंच स्क्रीन साइज का टीवी है और आप बड़ी स्क्रीन से प्यार करते हैं, तो आपको इसे 10 फीट से कम नजदीक से नहीं देखना चाहिए।