![](https://static.beescdn.com/news.myworldfix.com/2024/05/20240502123029222.jpeg?x-oss-process=image/auto-orient,1/quality,q_90/format,webp)
कहा जाता है कि गर्मी में दही का सेवन ज्यादा करना चाहिए, क्योंकि दही में पाए जाने वाले तत्व शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। ऐसे में इस मौसम में आपको बाजारों में भी लस्सी बिकती हुई मिल जाएगी। घर में खाने के लिए भी लोग दही जमाकर रखते हैं।
आप चाहें तो दही का सेवन रायते के रूप में भी कर सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग बूंदी का रायता बनाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग तरह का रायता बनाने का सोच रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको 5 तरह के रायते बनाना बता रहे हैं।
गर्मी के इस मौसम में लू से बचने के लिए प्याज खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप प्याज, टमाटर और खीरे का रायता बनाकर अपने परिवारवालों को परोस सकते हैं। इसे अगर ठंडा करके परोसेंगे तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।
चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है, लेकिन इसका स्वाद ऐसा होता है कि ज्यादातर बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में आप बच्चों को चुकंदर का रायता बनाकर खिला सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में आपको बाजार में सेब मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपने घर के बच्चों के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक सेब का रायता बना सकते हैं। ध्यान रखें कि रायता बनाने के बाद इसे फ्रिज में रख दें, वरना इसका स्वाद बदल जाएगा।
अनानास में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक है। ऐसे में आप चाहें तो अनानास का खट्टा-मीठा रायता खाने के लिए तैयार कर सकते हैं। इसको एक बार खाने के बाद लोग दोबारा जरूर मागेंगे।