Worst Foods For Immunity: इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं ये 5 फूड्स, भूलकर भी न करें सेवन


Worst Foods For Immunity: इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं ये 5 फूड्स, भूलकर भी न करें सेवन

Foods That Can Weaken Your Immunity: हेल्दी शरीर के लिए हेल्दी डाइट लेना सबसे जरूरी है। कई बार हम रोजमर्रा की डाइट में हम ऐसी चीजों का सेवन कर रहे होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर रही होती हैं। ऐसे में हम इन्हें हेल्दी मानकर रोज खा रहे होते हैं जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी कमजोर करती हैं। इस कारण हमें इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी ज्यादा रहता है। इसलिए जरूरी है इन चीजों को अपनी डाइट से अवॉइड किया जाए।  इस बारे में हमें जानकारी मिली लखनऊ के वेलनेस डाइट क्‍लीन‍िक की डाइटीश‍ियन डॉ स्‍म‍िता सिंह से। तो आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन चीजों के बारे में। 

IMMUNITY

इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं ये 5 फूड्स- Foods That Can Weaken Your Immunity

चीनी- Sugar

चीनी आपके शरीर को काफी ज्यादा नुकसान करती है। इससे ब्लड में पाए जाने वाले व्हाइट ब्लड सेल्स का काम धीमा हो जाता है। व्हाइट ब्लड सेल्स के धीमा होने से शरीर की बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की पॉवर कम होती है, जिससे इम्यूनिटी सिस्टम पर असर पड़ता है। 

कैफीन- Caffeine

कुछ लोगों को चाय-कॉफी पीने की बहुत ज्यादा आदत होती है। इसके कारण भी शरीर की इम्यूनिटी पॉवर कमजोर होने लगती है। चाय-कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जिससे बॉडी ज्यादा टाइम तक एक्टिव रहती है। ज्यादा कैफीन लेने से स्लीप पैटर्न पर असर पड़ता है जिससे इम्यूनिटी भी कमजोर होती है।

इसे भी पढ़ें- इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए इन 5 चीजों को करें डाइट में शामिल , मिलेंगे और भी फायदे

पैकेज्ड फूड- Packaged Food

पैकेज्ड फूड के बढ़ते क्रेज के कारण आजकल हर किसी को अनहेल्दी खाने की आदत होती है। जंक फूड और मार्केट में मिलने वाला प्रोस्टेट फूड इम्यूनिटी कमजोर कर सकता है। इनमें प्रिजर्वेटिव होते हैं जो शरीर को कमजोर कर सकते हैं। 

तली-भूनी चीजें- Oily Food

तली-भूनी चीजों के सेवन से भी शरीर को नुकसान होता है। इन चीजों में अनहेल्दी फैट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इनके ज्यादा सेवन से वजन बढ़ने लगता है, जो इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। 

हाई सोडियम फूड- High Sodium Food

जिन चीजों में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, उनके सेवन से भी शरीर को नुकसान हो सकता है। हाई सोडियम फूड शरीर में बीमारियां बढ़ने का कारण बन सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत कैसे बनाएं- How To Strong Your Immunity System

  • पैकेज्ड और प्रोस्टेट फूड अवॉइड करें। अपनी डाइट में केवल फ्रेश चीजों को शामिल करें। इससे आपकी बॉडी में केवल हेल्दी चीजें जाएंगी और आपकी इम्यूनिटी बनी रहेगी। 
  • चीनी को अपनी डाइट से बिल्कुल अवॉइड कर दें। इसकी जगह नेचुरल मीठा जैसे कि गुड़ या देसी खांड को अपनी डाइट में शामिल करें। 
  • अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाए रखें। डेली एक्सरसाइज करें और केवल ताजी चीजों का सेवन करें। इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। 

हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए बैलेंस डाइट की जरूरत होती है। जिससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिल सके। अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, सीड्स और ड्राई फ्रूटस एड करें। इनके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी और एनर्जी बनी रहती है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *