एशिया कप में आज भारत Vs श्रीलंका: टूर्नामेंट में 20वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें; जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Virat Kohli; India Vs Sri Lanka Asia Cup LIVE Score Updates; Rohit Sharma | KL Rahul Shubhman Gill

कोलंबो2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दुनिथ वेल्लालागे ने गिल, कोहली और रोहित को पवेलियन की राह दिखाई। - Dainik Bhaskar

दुनिथ वेल्लालागे ने गिल, कोहली और रोहित को पवेलियन की राह दिखाई।

एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

टीम ने 22 ओवर में तीन विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

कप्तान रोहित शर्मा 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड किया। यह वेल्लागे का तीसरा विकेट है। उन्होंने विराट कोहली (3 रन) और शुभमन गिल (19 रन) के विकेट भी लिए।

देखिए भारत-श्रीलंका सुपर-4 मैच का स्कोरकार्ड

ऐसे गिरे भारत के विकेट

  • पहला: शुभमन गिल (19 रन): 12वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड कर दिया।
  • दूसरा : विराट कोहली (3 रन) : 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने दसुन शनाका के हाथों कैच कराया।

रोहित की लगातार तीसरी फिफ्टी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में लगातार तीसरी फिफ्टी जमाई। यह रोहित के वनडे करियर की 51वीं फिफ्टी है। रोहित ने 48 बॉल पर 110.42 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

80 रनों की ओपनिंग साझेदारी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 67 बॉल पर 80 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को दुनिथ वेल्लालागे ने गिल को बोल्ड करके तोड़ा।

पावरप्ले: भारत की तेज शुरुआत
भारतीय ओपनर्स ने टीम को तेज शुरुआत दी। पावरप्ले के 10 ओवर में भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 65 रन बनाए। रोहित शर्मा 39 और 18 रन पर नाबाद रहे।

रोहित 10 हजार रन बनाने वाले सेकेंड फास्टेस्ट बैटर
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सेकेंड फास्टेस्ट बैटर बने हैं। सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे, जबकि रोहित को 241 पारियां लगीं।

शार्दूल की जगह अक्षर को मौका
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टीम में एक बदलाव किया है। उन्होंने शार्दूल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया है। दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

श्रेयस अय्यर आज फिर नहीं खेल रहे हैं। वे पाकिस्तान के खिलाफ चोट के कारण खेलने नहीं उतरे थे। अय्यर को बैक इंजरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी चोट को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि श्रेयस अय्यर पहले से बेहतर हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। फिलहाल, कोलंबो का मौसम साफ है, यहां सुबह हल्की बारिश हुई थी।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।

20वीं बार आमने-सामने भारत और श्रीलंका
दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 20वीं बार आमने-सामने होंगी। आखिरी बार 2014 में दोनों का सामना हुआ था।

सुपर-4 स्टेज में ये भारत का दूसरा मुकाबला है। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच सोमवार को ही 228 रन से जीता था। वहीं श्रीलंका टीम ने अपने सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रन से हराया था।

हेड टु हेड
ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 165 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 96 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है।

एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में इन टीमों का हेड टु हेड क्या रहा है यह आप अगली तस्वीर में देख सकते हैं।

रोहित शर्मा टूर्नामेंट में भारत के टॉप स्कोरर
एशिया कप 2023 में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेटटेकर हैं। एशिया कप 2023 में भारत के टॉप बैटर और बेस्ट बॉलर का प्रदर्शन अगले ग्राफिक में देखिए…

श्रीलंका की ओर से समरविक्रमा के नाम सबसे ज्यादा रन
श्रीलंका की ओर से एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन सदीरा समरविक्रमा के नाम है। वहीं मथीश पथिराना ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। एशिया कप 2023 में श्रीलंका के टॉप बैटर और बेस्ट बॉलर का प्रदर्शन अगले ग्राफिक में देखिए…

बारिश की 84% आशंका
कोलंबो में मंगलवार को बारिश की 84 फीसदी आशंका है। तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *