क्या जंक फूड्स खाने से भी मुंहासे ज्यादा होते हैं? जानें डॉक्टर से


क्या जंक फूड्स खाने से भी मुंहासे ज्यादा होते हैं? जानें डॉक्टर से

Onlymyhealth Tamil

Does Eating Junk Food Give You Acne: मुंहासे चेहरे की रौनक कम करने का कारण बन सकते हैं। ये लाल रंग के सफेद मवाद से भरे दाने होते हैं, जिसे छूने भर से चेहरे पर दर्द होने लगता है। कई बार इन दानों में मवाद नहीं होती लेकिन इसके कारण दर्द ज्यादा होता है। अधिकतर मामलों में हार्मोनल बदलावों और त्वचा की देखभाल न करने के कारण यह समस्या होने लगती है। आपने अपनी दादी-नानी से जरूर सुना होगा कि बाहर का खाना खाने से चेहरे पर कील-मुंहासो की समस्या हो सकती है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? इस बात का उत्तर देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट और इंडियन स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट डॉ चित्रा ने अपने इंटाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में। 

acne and junk food

डॉक्टर से जानें क्या जंक फूड खाने से मुंहासे होते हैं? Does eating junk food cause acne

डॉक्टर चित्रा के मुताबिक त्वचा से संबंधित यह मिथक बिल्कुल गलत है। जो लोग ऑयली फूड को लेकर सेंसिटीव होते हैं, उन्हें जंक खाने से एक्ने हो सकते हैं। लेकिन हर किसी पर यह लागू नहीं होता है। अगर किसी को बाहर का खाना खाने से एक्ने हो रहे हैं, तो इसका कारण हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स का सेवन करना हो सकता है, जो शरीर में शुगर रिलीज करते हैं और एक्ने को ट्रिगर करते हैं। अगर आपको पहले से एक्ने की समस्या है, तो ज्यादा ऑयली खाने से एक्ने बढ़ सकते हैं। 

हमारी कुछ खराब आदतों के कारण भी चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं। चलिए आगे लेख में जानें इस बारे में।

इसे भी पढ़े- घर में रहकर इन दिनों ज्यादा निकलने लगे हैं पिंपल्स तो कारण हो सकती हैं ये 4 गलतियां, जानें कैसे पाएं छुटकारा

हाइजीन पर ध्यान न देना 

बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी से संपर्क में आने से चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। इसलिए बाहर से आने के बाद चेहरे को धोना बहुत जरूरी है। इसके अलावा बाहर जाते हुए भी चेहरे को कवर करने से चेहरे पर धूल-मिट्टी जमने से रोका जा सकता है। 

खराब डाइट 

अगर आप बहुत ज्यादा तला-भूना या मीठा खाते हैं, तो इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा हो सकता है, सेंसिटीव स्किन वालो को इससे मुंहासे की समस्या भी हो सकती है। इसके साथ ही ज्यादा चाय या कॉफी के सेवन से भी त्वचा में सीबम बनने लगता है,जो मुंहासे होने का कारण बन सकता है। 

इसे भी पढ़े- लड़का हो या लड़की इन 3 फूड के सेवन से बार-बार आ जाते हैं चेहरे पर पिंपल, खाना कर दें कम

हार्मोनल बदलाव 

दवाओं के ज्यादा सेवन और उम्र के साथ हार्मोनल बदलाव होने पर भी यह समस्या हो सकती है। इसके कारण चेहरे पर ऑयल का प्रोडक्शन ज्यादा होता है, जो मुंहासे होने का कारण भी बन सकता है। 

एक्सपर्ट के बताए ये कारण चेहरे पर मुंहासे होने का कारण बन सकते हैं। अगर आपको लंबे समय से मुंहासे की समस्या हो रही है, तो घर पर इलाज करने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *