चंडीगढ़ में संदिग्ध हालत में जला ऑटो: ऑटो के हो रखे हैं 133 ई चालान, स्मार्ट कैमरा की वजह से बड़ी चालानों की संख्या


चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ के विकास नगर लाइट प्वाइंट के पास एक ऑटो संदिग्ध हालत में जला हुआ मिला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस ऑटो के 133 चालान हो रखे हैं। यह सभी चालान स्मार्ट कैमरा की वजह से हुए हैं। पुलिस मामले में ऑटो के जलने के कारणों का पता लग रही है। पुलिस को शक है कि ट्रैफिक चालान ज्यादा या लोन की अमाउंट के कारण इस ऑटो को जलाया गया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

40 जगह लगे हैं हाई रेजोल्यूशन कैमरे

चंडीगढ़ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के सभी चौराहों पर हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरा में कई प्रकार की ट्रेफिक वायलेशन कैद हो जाते है। इन कैमरा में ऑटोमेटिक नंबर रीडिंग रिकग्निशन (ANRR) सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध है। इसके कारण यह कैमरों में नंबर प्लेट भी आसानी से कैद कर लेते हैं।

स्मार्ट कैमरों से बढ़े चालान

चंडीगढ़ में स्मार्ट कैमरे लगने के बाद ट्रैफिक चालानों की संख्या बढ़ गई है। वर्ष 2020 में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 1,76,619 चालान किए थे, जो की 2021 में बढ़कर 2,32,319 हो गए थे। 2022 में इन चालानों की संख्या करीब 4 लाख से भी अधिक हो गई थी।

लोक अदालत में उमड़ी थी भीड़

​​​​​​​पिछले शनिवार लोक अदालत में लोगों की काफी भीड़ जमा हुई थी। इनमें से करीब 5000 लोग अपने ट्रैफिक चालान छुड़वाने के लिए आए हुए थे। 3880 लोगों के चालान इस लोक अदालत में जमा किए गए थे। इससे करीब 23.75 लाख रुपए का जुर्माना भी इकट्ठा हुआ था। जिला अदालत की तरफ से ट्रैफिक चालान के भुगतान के लिए 10 बेंच लगाए गए थे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *