Panipat News: गोहाना रोड पर कार की टक्कर लगने से एसपीओ गंभीर, चालक फरार


पानीपत। गोहाना मोड़ पर तेज रफ्तार एक कार चालक ने पुलिस के एसपीओ को टक्कर मार दी। एसपीओ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। लोगों ने एसपीओ को सिविल अस्पताल पहुंचारया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चांदनी बाग पुलिस ने गोहाना रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी कार चालक की पहचान शुरू कर दी है।

गोहाना के महमूदपुर गांव निवासी बलजीत सिंह पुलिस लाइन में एसपीओ के पद पर कार्यरत हैं। वह सोमवार सुबह ड्यूटी पर पानीपत आ रहे थे। गोहाना मोड़ पर बस से नीचे उतरे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। बलजीत सिंह को सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड में शामिल होना था। परिजनों ने पुलिस ने जल्द आरोपियों की धरपकड़ की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *